प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 18 -- कुंडा, संवाददाता। इलाके में धड़ल्ले से चल रहे अवैध रुप से खनन की खबर मिलने पर बुधवार को अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की। कुंडा और मानिकपुर में अभियान चलाकर जेसीबी समेत चार वाहनों को सीज किया है। कुंडा इलाके में बगैर अनुमति के अवैध रूप से जेसीबी से खनन किया जा रहा है। जिसकी शिकायत अधिकारियों तक पहुंची तो बुधवार को खनन अधिकारी मनोज कुमार कुंडा पहुंचे। एसडीएम वाचस्पति सिंह, कोतवाल मनोज कुमार पाण्डेय, मानिकपुर इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ निकले। कुंडा में अवैध खनन करते हुए रंगे हाथ जेसीबी और जेसीबी से ट्रैक्टर पर लादी जा रही मिट्टी वाले ट्रैक्टर को पकड़ लिया। एक ओवरलोड बालू के डंपर को भी पकड़कर सीज किया। मानिकपुर में एक डंपर सीज किया गया। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से पूरे दिन जेसीबी संचालकों, डंपर चा...