मुरादाबाद, जुलाई 15 -- बुधवार को स्पेशल इकॉनॉमिक जोन (एसईजेड) में अधिकारियों व निर्यातकों के बीच बैठक हुई। जिसमें एसईजेड के विकास से संबंधित मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नोएडा एसईजेड के डेवलपमेंट कमिश्नर गोपाल मीणा ने की। नोएडा एसईजेड के ज्वॉइंट डेवलपमेंट कमिश्नर पारसमणि त्रिपाठी, मुरादाबाद एसईजेड के असिस्टेंट डेवलपमेंट कमिश्नर आमिर इकबाल, यूपीसीडा की रीजनल मैनेजर गेसू मौर्य, कस्टम के डिप्टी कमिश्नर राकेश शर्मा के साथ एसईजेड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास अरोड़ा, सचिव विकास अग्रवाल, अंकुर प्रकाश, अर्पित प्रकाश, अभिषेक अग्रवाल, अनुज गर्ग, अनिरुद्ध यादव, धवल कपूर, ऋषि मदान, विपुल सचदेवा आदि निर्यातक मौजूद रहे।डेवलपमेंट कमिश्नर ने एसईजेड के अप्रयुक्त हिस्से को डी-नोटिफाई किए जाने के यूपीसीडा के प्रस्ताव पर सहमति जताई। ...