दुमका, अप्रैल 1 -- रामगढ़। रामगढ़ पुलिस ने एक ही नंबर प्लेट के दो ट्रक से गिट्टी लोड कर ले जाने की सूचना पर मंगलवार को कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई को लेकर विभाग को लिखा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ही न्ंबर प्लेट के दो ट्रक इस जिले में गिट्टी लोड कर कई दिनों से बिहार ले जा रहा है। इससे राजस्व को नुकसान हो रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को टीम बनाकर ट्रक की तालाश शुरू की। इस बीच रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई है कि दो ट्रक पर वाहन नं0-जेएच12एल-9111 का नंबर प्लेट लगा हुआ। एक वाहन खाली है और रामगढ़-गुहियाजोरी के रास्ते शिकारीपाड़ा की ओर जा रहा है। जबकि दुसरा ट्रक में गिट्टी लोड है और बारापलासी-अमरपुर होते हुए हंसडी...