फतेहपुर, नवम्बर 12 -- फतेहपुर/ खागा। दोआबा में खनन को लेकर बुधवार को हुई कार्रवाई से पहले भी शासन स्तर से बड़ी कार्रवाईयां हो चुकी हैं। जून 2015 में तो तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खागा तहसील में आगमन के दौरान अवैध खनन व परिवहन को लेकर तत्कालीन मंडलायुक्त बीके सिंह व डीएम राकेश सिंह को निलंबित कर दिया था। इस कार्रवाई में उस समय खनन अिधकारी रहे एसके सिंह पर भी निलंबन की गाज गिराई गई थी। दोआबा में उस समय खनन के मामले में सीएम के स्तर से इसे पहली बड़ी कार्रवाई माना गया था। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया था। अपने दौरे के समय उन्होंने जिले में अवैध खनन व परिहवन को लेकर पास खड़े मंडलायुक्त बीके सिंह से पूछा था लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे। डीएम राकेश कुमार को भी उन्होंने पर्याप्त निगरानी न करने के लिए जिम्मेदार माना था। 2015 के बा...