बिजनौर, मई 25 -- बिजनौर। बिजनौर यातायात पुलिस ने थाना पुलिस के साथ मिलकर ड्रंक एंड ड्राइविंग, ध्वनि प्रदूषण और बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 169 वाहन चालकों के चालान किए गए। वहीं तीन वाहनों को सीज किया गया। रविवार की रात को यातायात पुलिस प्रभारी रवि नैन, सीओ नजीबाबाद अंजनी चतुर्वेदी, स्थानीय पुलिस तथा सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित भनेड़ा टोल प्लाजा और पुरैनी टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 67 वाहन चालकों, 27 दोपहिया मॉडिफाई साइलेंसर, 21 प्रेशर वाहन व 54 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चालान किए गए। यह भी पढ़ें- 683 वाहनों का चालान कर 44 लाख लगाया...