बिजनौर, मई 28 -- चांदपुर। कस्बे की एक महिला चिकित्सक द्वारा शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों में नामजद किए गए भाजपा जिला मंत्री प्रभात यादव को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। महिला चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के कुछ ही घंटों बाद भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए प्रभात यादव की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्व समाप्त कर दिए। गौरतलब हो कि मंगलवार की रात महिला चिकित्सक ने चांदपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि करीब दस माह पूर्व उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद मरीजों के सिलसिले में प्रभात यादव का उनके घर आना-जाना बढ़ा। पीड़िता का आरोप है कि प्रभात यादव ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया और इस दौरान अश्लील फोटो व वीडियो ब...