बिजनौर, जून 11 -- सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग ने गुरुवार को जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अनाधिकृत नंबर प्लेट लगाकर संचालित वाहनों और ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पांच ओवरलोड माल वाहनों को सीज किया गया, जबकि विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर 154 वाहनों के चालान काटे गए। यह भी पढ़ें- ओवरलोड और नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, तीन वाहन सीजअभियान का नेतृत्व गुरूवार को एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन महेश शर्मा के निर्देशन में दो टीमों का गठन किया गया। एक टीम का नेतृत्व स्वंय एआरटीओ महेश शर्मा ने, जबकि दूसरी टीम की कमान पीटीओ मुन्ना लाल के हाथों में रही। टीमों ने नजीबाबाद रोड, नूरपुर और धामपुर मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।वाहन चालकों की हरकतें ...