सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- सोमवार रात पुलिस के लिए 'एनकाउंटर नाइट' साबित हुई। जिले के कोतवाली देहात, कोतवाली मंडी और मिर्जापुर थाना क्षेत्रों में हुई तीन अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गोकशी से लेकर हत्या के प्रयास तक के मामलों में वांछित बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई पुलिस की आत्मरक्षात्मक कार्रवाई में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक अभियुक्त को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली देहात पुलिस देर रात नंदी फिरोजपुर मार्ग पर अंडरपास के नजदीक संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो बदमाशों की बाइक फिसल गई और उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.