बिजनौर, जून 29 -- लक्ष्मी नगर कॉलोनी स्थित सांई हॉस्पिटल में डिलीवरी की दौरान प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाही से अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम को देख अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल से हटे फ्लैक्स बोर्ड- प्रचार सामग्री घटना की जानकारी गौरतलब है कि रविवार को स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मुकरपुरी निवासी 26 वर्षीय आरती पत्नी नितिन की डिलीवरी के दौरान लक्ष्मी नगर स्थित सांई अस्पताल में मौत हो गई थी, जबकि नवजात सुरक्षित बच गया था। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर अस्पताल संचालक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने प्रसूता की मौत पर ...