सहारनपुर, फरवरी 8 -- सहारनपुर। जिले में पुलिस ने अपराधियों की चौतरफा घेराबंदी की है। अभियान चलाकर 20 से अधिक वांछित और 15 वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अपर जिला अधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर की संस्तुति पर गुंडाएक्ट के 16 दोषियों को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। छह माह तक आरोपी जिले से बाहर रहेंगे। इनमें कोई अगर जिले में प्रवेश करेगा तो पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने राजा उर्फ राजकुमार पुत्र विक्रम निवासी गढ़ीमलूक, नावेद पत्र रफीक निवासी पीर वाली गली, अब्दुल वहाब पुत्र सत्तार निवासी नदीम कॉलोनी, तैय्यब पुत्र सलाम निवासी अमजद नगर मुफ्ती मुजफ्फर हुसैन कॉलोनी, रहमान पुत्र अब्दुल रहीम निवासी चांद कॉलोनी, आजम पुत्र अनवर निवासी पीर वाली गली, विकास उर्फ बादल पुत्र हरिशचन्द निवासी मोहल्ला ...