प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सरकारी योजनाओं की प्रगति समीक्षा अपेक्षित नहीं मिलने और बार-बार चेतावनी के बाद भी गंभीरता नहीं दिखाने पर सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने बुधवार को एक सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया और तीन के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया। इसी तरह दो सेक्रेटरी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और एक को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। सरकारी योजनाओं की प्रगति जानने के लिए बुधवार को सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने सभी विकास खंड स्तरीय अफसरों के साथ विकास भवन में समीक्षा की। जिसमें गोशाला पूलिंग की धनराशि, वित्त आयोग योजनाओं के तहत व्यय की गई धनराशि, फार्मर रजिस्ट्री, अपूर्ण आवास, जल संचयन-जल भागीदारी, जीरो पावर्टी, फैमिली आईडी, पौधरोपण की तैयारी, मनरेगा के तहत श्रमिकों का नियोजन, ई-केवाईसी और अन्नपूर्णा भवन व आंग...