सहारनपुर, जनवरी 29 -- बिना अनुमति विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों के मामलों में सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) ने सख्त रूख अपनाते हुए लापरवाह कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जोन-4 और जोन-6 में आधा दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियों के विकसित होने को गंभीरता से लेते हुए एसडीए उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने जोन-4 के सुपरवाइजर मदनपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं, जबकि जोन-6 में तैनात आउटसोर्सिंग सुपरवाइजर रामगोपाल की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, मल्हीपुर क्षेत्र (जोन-4) और मानकमऊ क्षेत्र (जोन-6) में कुछ कॉलोनाइजरों द्वारा अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं, लेकिन संबंधित अवर अभियंता और सुपरवाइजर स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। गोपनीय जांच में पुष्टि हु...