सहारनपुर, मार्च 24 -- सहारनपुर। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग में लगातार अनुशासनहीनता और पद की गरिमा के विपरीत आचरण करने आदि के गंभीर आरोपों के चलते सदर रेंजर विपुल मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मिश्रा पर राजकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के साथ-साथ गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली आदि के लंबे समय से आरोप लग रहे थे। पूर्व में 2024 में वन मंत्री के प्रोटोकॉल का अनुपालन न करने आदि को लेकर भी मिश्रा के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई थी लेकिन तब यह बच गए थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मिश्रा के कार्य व्यवहार को लेकर उच्चाधिकारियों तक लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। इन शिकायतों में न केवल कर्तव्य एवं दायित्वों के प्रति लापरवाही बल्कि पद के अनुरूप आचरण न करने के आरोप भी शामिल हैं, जिससे विभाग की छवि पर प्रतिकू...