वाराणसी, मार्च 2 -- वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने सोमवार को कार्य-संस्कृति, सेवा और समर्पण की त्रिवेणी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों से रेलवे की 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' को नई गति मिलेगी। वह लहरतारा स्थित मंडल कार्यालय के भारतेन्दु सभागार में 'सेवा संकल्प प्रस्ताव' विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। डीआरएम ने 'सेवातीर्थ' दिल्ली में आयोजित पहली बैठक में लिए गए संकल्पों का वाचन किया। उन्होंने 'नागरिक देवो भव' की भावना के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए पारदर्शी और उत्तरदायी शासन के माध्यम से देश के अंतिम व्यक्ति के जीवन को सरल बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को समृद्ध, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य में रेलवे कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी को इस दि...