कार्य मे लापरवाही, ग्राम सचिव को डीपीआरओ ने भेजा नोटिस
सिद्धार्थ, मई 31 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी ब्लाक के अधिकांश गांवों में कराए जा रहे कार्यों का बिल बाउचर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड नहीं किये जा रहे है। शिकायतों के बाद ग्राम पंचायत सचिव हयातनगर को जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा नोटिस भेजा गया है। सचिव को भेजे गए पत्र में लिखा गया कि आपके प्रभार की ग्राम पंचायत हयातनगर में ई-ग्राम स्वराज माध्यम से विगत दिनों में हुए भुगतान में बिल बाउचर अपलोड नहीं किये जा रहे हैं। ऑडिट आनलाईन ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर किये गये भुगतान के विपरीत बाउचर को फीड करने की अनिवार्यता है। आपका यह कृत्य अत्यन्त ही लापवाही को व्यक्त करते हुए वित्तीय अनुशासनहीनता का द्योतक है। तीन दिनों में जवाब तलब किया है। उत्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.