बक्सर, जनवरी 29 -- बक्सर, हिप्र। कलेक्ट्रेट के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को डीडीसी निहारिका छवि की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित बैठक की गई। समीक्षा के क्रम में डुमरांव व इटाढी प्रखंड का क्रय प्रतिशत जिलें के औसत से कम पाया गया। वहीं किसानों के भुगतान में ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत 89.66 प्रतिशत पाया। जिला अंतर्गत अभी तक 7164 किसानों से 61407.33 मैट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई। जो जिला को प्राप्त लक्ष्य का 47.53 प्रतिशत है और 6760 धान सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को की गई है। डीडीसी ने प्रगति कम होने व कार्य में शिथिलता बरतने पर जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित डुमरांव अनुमंडल के सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को शो-कॉज किया। सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों ने एफआरके की कमी, समितियों की ओर से एसएफसी को आपूर्ति किए गए सीए...