कार्य में लापरवाही बरती तो रोका जाएगा वेतन : सीएमओ
जौनपुर, अगस्त 8 -- शाहगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गंगाराम गौतम ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। लगभग एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बोले कि कार्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित का वेतन रोक दिया जाएगा। सीएमओ ने जेएसवाई वार्ड, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रुम, टीकाकरण कक्ष, प्रयोगशाला (लैब) तथा बीएसयू का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में c-सफाई की व्यवस्था को भी बारीकी से देखा। नव निर्मित रैन शेड देख प्रसन्नता जाहिर की। उपस्थिति पंजिका देखे जिसमें स्टाफ मौके पर मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.