सराईकेला, अप्रैल 23 -- सरायकेला, संवाददाता। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा है कि जो संवेदक कार्य निष्पादन में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर ब्लैकलिस्ट करें। जिले में लंबित योजनाओं के निष्पादन में तेजी लाएं और पूर्ण योजनाओं का समय पर उद्घाटन सुनिश्चित करें।वह बुधवार को ग्रामीण कार्य, भवन निर्माण, लघु सिंचाई, एनआरईपी, पेयजल एवं स्वच्छता व विद्युत विभाग समेत अन्य कार्य एजेंसियों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने अधीनस्थ अभियंताओं के माध्यम से नियमित स्थल निरीक्षण करें। कार्यस्थलों पर सूचना पट्ट, स्वीकृत लागत, कार्य अवधि एवं उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता का स्पष्ट प्रदर्शन करें।इस यह भी पढ़ें- डीएमएफटी : र...