हाजीपुर, अप्रैल 17 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने राजस्व कार्यों में शिथिलता,लंबित मामलों के निष्पादन में उदासीनता तथा जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में महुआ एवं राघोपुर अंचल के दो राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जिला पदाधिकारी ने बताया है कि जनता से जुड़े राजस्व मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा सरकारी कार्यों में पूर्ण जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अंचल महुआ में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी शुभम कुमार तथा अंचल राघोपुर में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार के कार्यों की समीक्षा के दौरान उनके कार्य संतोषजनक नहीं पाए गए। यह भी पढ़ें...