आरा, मई 4 -- आरा, हिप्र.। ई शिक्षाकोष पर विद्यार्थियों के प्रोगेसन में लापरवाही बरतने पर आरा सदर प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक ने 42 हेडमास्टरों औरप्रभारी हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है। 42 स्कूलों की ओर से ई-शिक्षाकोष पर छात्र-छात्राओं का प्रोगेसन कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण नहीं किया गया है। जिला व प्रखंड स्तर से बार-बार निर्देश जारी किए जाने के बावजूद इन स्कूलों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई है। लापरवाही व उदासीनता के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हुआ है। हेडमास्टरों से 24 घंटे के अंदर स्पष्ट व संतोषजनक स्पष्टीकरण कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। साथ ही पूछा गया है कि क्यों नहीं आपके विरुद्ध वेतन स्थगित करने व विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकार को अनुशंसा की जाए। निर्धारित अवधि में स्पष्टीक...