रांची, जनवरी 6 -- रातू, प्रतिनिधि। महिला कल्याण समाज और सहायता समिति की बैठक आनंदमयी नगर में सरोज दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के कार्यकलापों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कोषाध्यक्षा शारदा देवी को उनके पद से निलंबित कर दिया गया। समिति की सदस्य महिलाओं ने शारदा देवी पर कार्यों में गंभीरता नहीं दिखाने, लापरवाही बरतने और पद की गरिमा के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया है। वहीं निर्णय लिया गया कि समिति की अगली बैठक में नई कोषाध्यक्षा का चयन किया जाएगा। मौके पर सरोज देवी, नीतू ओझा, अनुपमा कुमारी, ममता मिर्धा, सरस्वती देवी, मंजू मिश्रा सहित समिति की कई सदस्य महिलाएं उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...