कार्य में लापरवाही पर तीन रसोइया को संविदा समाप्ति का नोटिस
बस्ती, जुलाई 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विक्रमजोत व हर्रैया में कार्यरत एक मुख्य रसोइया व दो सहायक रसोइया को संविदा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। डीएम ज्योत्सना कृत्तिका के आदेश पर बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने बीते शैक्षिक सत्र में कार्य के प्रति लापरवाही बरतने व कार्य असंतोषजनक पाए जाने की दशा में नए शैक्षिक सत्र में संविदा समाप्त करने की नोटिस दिया है। तीन दिनों के भीतर तीनों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने की दशा में संविदा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। बीएसए स्तर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हर्रैया की मुख्य रसोइया आरती मिश्रा, सहायक रसोइया सुमन देवी और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विक्रमजोत की सहायक रसोइया अमरावती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.