मधुबनी, जनवरी 21 -- हरलाखी। प्रखंड कृषि कार्यालय में पदस्थापित सहायक तकनीकी प्रबंधक अंकूर मिश्रा को कार्य मे लापरवाही व स्वेच्छाचारी विचार धारा के विरुद्ध बर्खास्त कर दिया गया है। प्रबंधक लगातार अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरत रहे थे। बीडीओ रविशंकर पटेल ने बताया कि सूबे की सरकार के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में इनदिनों फॉर्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य मिशन मोड में चल रहा है। इस कार्य के लिए पंचायत स्तर पर लगातार शिविर लगाया जा रहा है। अभियान का दूसरा चरण बीते 17 से 21 जनवरी के बीच निर्धारित था। जिसमे प्रबंधक सिसौनी व झिटकी पंचायत में प्रतिनियुक्त थे। दिनांक 17 को स्थानीय कृषि पदाधिकारी बिंदन कुमार ने शिविर का औचक निरीक्षक किया। जिसमें प्रबंधक अवैध रूप से अनुपस्थित पाए गए। इस संबंध में स्थानीय सीओ ने प्रबंधक के विरुद्ध विभागीय शिकायत कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.