गाजीपुर, जून 30 -- गाजीपुर, संवाददाता। स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जखनियां में कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। कार्य में लापरवाहीं मिलने पर एडीओ समाज कल्याण जखनियां का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से गठित स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होने निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़े सभी पात्र सदस्यों का योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभांवित कराएं। उन्होंने कहा कि जिन लाभार...