लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- विभागीय कार्य में लापरवाही, जलजीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजलापूर्ति न होने सहित अन्य लापरवाही पर अधिशासी अभियंता जलनिगम अविनाश कुमार गुपता को निलंबित कर दिया गया है। समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही गोरखपुर के मुख्य अभियंता विक्रम प्रताप सिंह को मामले की जांच सौंपी गई। उनको मुख्य अभियंता कार्यालय जलनिगम ग्रामीण आगरा से सम्बद्ध किया गया है। जारी निलंबन आदेश में बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत 1553 गांवों में जलापूर्ति कराई जानी हैं। इसमें 956 गांवों में नियमित जलापूर्ति की जा रही, लेकिन समीक्षा व पोर्टल रिपोर्ट पर मात्र 306 गांवों में ही शत प्रतिशत जलापूर्ति होना मिला जो लक्ष्य से काफी कम है। शासन स्तर से तीन माह से लगातार विभागीय कार्यों की रिपोर्ट ...