हाजीपुर, मई 31 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता कार्य में लापरवाही के आरोप में एसपी विक्रम सिहाग ने महिला थानाध्यक्ष अदिति कुमारी को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करते हुए शो-कॉज नोटिस भी जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला के द्वारा थानाध्यक्ष अदिति कुमारी पर आरोप लगाया गया था कि जबरदस्ती मां के साथ भेजा गया था। जबकि महिला को अपनी मां के साथ जाने का इच्छा नहीं थी। जिसे लेकर पीड़ित महिला ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। - घनश्याम यह भी पढ़ें- झूठा केस करने पर बोचहां थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्रवाई का आदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...