सुल्तानपुर, फरवरी 18 -- सुलतानपुर, संवाददाता। खंड शिक्षा अधिकारी कादीपुर की आख्या पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय मकदूमपुर के प्रभारी प्रधान अध्यापक नरेंद्र कुमार पांडे को निलंबित कर दिया। आरोप हैं कि औचक निरीक्षण में डीबीटी में 59 बच्चों के सापेक्ष 34 बच्चों को लाभ और मात्र 16 बच्चे ड्रेस में मिले। बीएसए ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की है। बीएसए ने कार्य में लापरवाही और कदाचार के आरोप में निलंबित किए गए कादीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मकदूमपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेन्द्र कुमार पाण्डेय को ब्लॉक संसाधन केंद्र लंभुआ से संबद्ध कर खंड शिक्षा अधिकारी लंभुआ को जांच अधिकारी नामित किया गया। निलंबित शिक्षक पर आरोप हैं कि विद्यालय में रंगाई पुताई न होना, एमडीए...