बलिया, अप्रैल 25 -- बलिया, संवाददाता। जिला सहकारी बैंक के प्रबंध समिति की बैठक शुक्रवार को चेयरमैन विनोद शंकर दुबे की अध्यक्षता में हुई। इसमें बैंक की व्यवसाय वृद्धि के तहत समिति के माध्यम से ऋण वितरण, लोन की वसूली, समिति के सदस्यों को उर्वरक व्यवसाय उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। नाबार्ड अधिकारियों ने बैंक का वर्ष 2024- 25 के निरीक्षण रिपोर्ट का अनुमोदन तथा 2025-26 के संतुलन पत्र के साथ बैंक द्वारा किए गए निवेश का अनुमोदन किया। चेयरमैन ने बैंक की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। पिछले कई वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष कार्यो में गति को देखते हुए चेयरमैन ने सदस्यों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस दौरान राजनाथ पांडेय, जयराम पांडेय, सुधीर सिंह, अनिल तिवारी, बच्चा सिंह, खड़ग बहादुर तिवारी, अनिल कुमार शुक्ला, रु...