चाईबासा, अप्रैल 2 -- चाईबासा,संवाददाता। चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने कहा है कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को त्वरित और सुलभ सरकारी सेवाएं प्रदान करना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे बुधवार को चाईबासा सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण के दौरान यह बातें कही। निरीक्षण के क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी कार्यों और फाइलों का निष्पादन ससमय सुनिश्चित करें। नियमित रूप से प्रतिदिन पंजियों का संधारण किया जाए, ताकि सरकारी कार्यों में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। इसके साथ ही निर्देश दिया कि कार्यालय समय पर उपस्थित न होने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कार्यालय के विभिन्न पंजियों का जायजा लेते हु...