लातेहार, अप्रैल 4 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत ग्राम तिसिया निवासी लक्ष्मण नागेसिया की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे टीपीएफ के रूप में कार्यरत थे और सीआरएस 15 बीसी-6 बारेसाढ़ जंगल में अपनी सेवा दे रहे थे। बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्हें कार्य से मुक्त कर दिया गया था, जिसके बाद वे मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा तत्काल इलाज की कोशिश की गई, लेकिन हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लक्ष्मण नागेसिया मेहनती और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके अचानक निधन से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.