हरदोई, मार्च 10 -- हरदोई, संवाददाता। सात माह से मानदेय न मिलने से नाराज विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी है। कार्य बहिष्कार पर डटे संविदा कर्मियों ने लंबित मानदेय व ईपीएफ से संबंधित समस्या के निस्तारण के लिए सवायजपुर विधायक को मांग पत्र सौंपा। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने बताया degकि जी राम जी कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मिले ज्ञापन का संज्ञान लेकर समस्या निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। मनरेगा कर्मचारी महासंघ के जिम्मेदारों ने बताया जनपद में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को जुलाई 2025 से मानदेय नहीं मिला है। इसके साथ ही कर्मचारियों की ईपीएफ देय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.