चंदौली, अप्रैल 20 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में बीते शनिवार को अधिवक्ताओं एवं लेखपाल के बीच हुए विवाद के मामले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि अजीत कोल एडवोकेट के साथ मारपीट एवं जातिसूचक गालियां देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।वहीं लेखपाल आकाशदीप की तहरीर पर थाना नौगढ़ में शनिवार को तीन अधिवक्ताओं सत्यानंद तिवारी विमलेश सिंह यादव व अजीत कोल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया गया है। इस कार्रवाई के बाद अधिवक्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया है।बार एसोसिएशन नौगढ़ की बैठक में दर्ज मुकदमें को एकतरफा बताते हुए इसकी निंदा की गई। यह भी पढ़ें- तहसीलदार पर लगाया आरोप, निलंबन की मांग जिसे वापस लेने की मांग उठाया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनके साथी अजीत कोल के साथ हुई घटना में अब तक दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्र...