कार्य के दौरान छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत
सोनभद्र, जून 27 -- सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लिलवाही गांव एक युवक की वाराणसी में कार्य के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई। वह वाराणसी में राज मिस्त्री का कार्य करते थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन शव लेकर घोरावल कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लिलवाही गांव निवासी 39 वर्षीय कन्हैया लाल पुत्र लल्लू गोंड़ राजमिस्त्री का कार्य करते थे। वे वाराणसी के बेलवा पांडेयपुर में राज मिस्त्री का कार्य कर रहे थे, इसी दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें वाराणसी में निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन वाराणसी से शव लेकर घोरावल कोतवाली पहुंचे। घोरावल कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.