सोनभद्र, जनवरी 31 -- विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलिनडूबा निवासी एक श्रमिक की शनिवार को कनहर सिंचाई परियोजना में कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। कोन थाना क्षेत्र के कुडवा ग्राम पंचायत में एमएस कंपनी की तरफ से कराए जा रहे नहर निर्माण कार्य में श्रमिक विजय कुमार यादव पुत्र नंद किशोरी यादव लेवल स्टॉप का कार्य कर रहे था। इसी दौरान वे अचानक बिजली के खुले तार की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारियों ने आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां तैनात चिकित्सक डा. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक का भाई संजय कुमार मौके पर पहुंचा और डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर ...