शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। आरडीएसएस के तहत चलाए जा रहे कार्य को लेकर अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र में बीसीबी पैनल बदलने कार्य के चलते तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। अधिक देर तक बिजली सप्लाई बंद रहने से मोहल्ले के करीब 12 हजार घरों की बिजली सप्लाई बन रही। अधिक देर तक बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों को पीने के पानी से तरसना पड़ा। अब्दुल्लागंज के चौक, बंगश, चार खंभा, अजीजगंज, सहित मोहल्ले की बिजली सप्लाई बंद रही। वहीं कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को जेनरेटर लगाने पड़े। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र में बीसीबी लगाने में तकनीकी समस्या के चलते तत्काल कार्य नहीं हो पाया, जिसके बाद जेई ने अन्य कर्मचारियों को लगाकर कार्य पूरा कराया। इस दौरान तीन घंटे बिजली सप्लाई बा रही। आज बंद रहेगी बिजली गोविंदगंज विद्युत उपकेंद्र के तेल टंकी फीडर पर आज...