सीवान, अप्रैल 3 -- सीवान। डीएम के कार्यालय कक्ष में जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को हुई। इस दौरान डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने लंबित योजनाओं को स-समय पूरा करने को निर्देश दिया। वहीं, जिला मत्स्य पदाधिकारी चंदन कुमार ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 25-26 मैं विभागीय लक्ष्य के अनुरूप किए गए कार्य के आधार पर सीवान जिला पूरे बिहार में चौथे स्थान पर है। डीएम ने सीवान जिला के तहत 4398 हेक्टेयर चौर क्षेत्र में मत्स्य किसानों को मछली पालन के लिए सर्वप्रथम केसीसी के माध्यम से बैंक से ऋण प्राथमिकता के आधार पर दिलवाकर उन्हें लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.