गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर लगातार बढ़ते ऑनलाइन कार्यभार, पोषण ट्रैकर एप की गंभीर तकनीकी समस्याओं, संसाधनों की कमी तथा अनावश्यक प्रशासनिक दबाव के संबंध में चर्चा की गई। बैठक के बाद जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...