चंदौली, जून 1 -- चंदौली, संवाददाता। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स एवं त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इसमें सिंचाई विभाग के प्रोजेक्ट कार्यों में शिथिलता बरतने पर अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

निर्माण कार्यों की समीक्षा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेताया कि जिले में जारी प्रमुख विकास परियोजनाओं पेयजल, सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था और सरकारी भवनों के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर गति बढ़ाने और लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने का भी निर्देश दिया।

शिथिलता पर नाराजगी उन्हों...