कार्यों में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई : डीएम
गाजीपुर, मई 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को जनपद में संभावित बाढ़ एवं कटान के दृष्टिगत संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। वह तहसील सेवराई के नरवा घाट गहमर एवं सोझवा घाट गहमर में चल रहे कटान रोधक कार्यो के प्रगति की जानकारी ली। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने के लिए चेतावनी दिया। डीएम ने निर्माण स्थल पर उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता की जांच करते हुए तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। कहा कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, इसलिए निर्माण कार्य को 30 जून तक पूर्ण करा लिया जाय। यह भी पढ़ें- निर्धारित समय में सड़कों का कराएं मरम्मत: डीएम कार्य में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार को नोटिस देते हुए तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। संबंधित अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.