मधुबनी, अप्रैल 5 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्षों के साथ विधि-व्यवस्था को लेकर क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक का मुख्य फोकस कांडों के निष्पादन में तेजी लाने पर रहा। समीक्षा के दौरान बीते माह के कांड डिस्पोजल में लखनौर थाना प्रथम स्थान पर रहा, जबकि आरएस और झंझारपुर थाना का भी प्रदर्शन बेहतर रहा। वहीं झंझारपुर, भैरवस्थान और मधेपुर थाना को नए लक्ष्य के साथ कांड निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे सर्किल इंस्पेक्टर बीके बृजेश ने निर्देश दिया कि किसी भी कांड के सिलसिले में क्षेत्र या जिला से बाहर जाने से पहले विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कांड निष्पादन के साथ-साथ दैनिक कार्यों में भी किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.