बलरामपुर, अगस्त 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। वीबी-जी राम जी योजना और मनरेगा के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विकास भवन सभागार में गुरुवार को उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सभी विकासखंडों के तकनीकी सहायकों और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को ग्राम पंचायतवार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन ग्राम पंचायतों में अब तक कार्य शुरू नहीं हुए हैं, वहां तत्काल काम शुरू कराया जाए और पर्याप्त मानव दिवस का सृजन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में वीबी-जी राम जी योजना व मनरेगा के कार्यों की विकासखंड एवं ग्राम पंचायतवार समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश शुरू कराए गए कार्यों, मानव दिवस सृजन, ...