मऊ, मई 21 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय सभागार में 50 लाख रुपए से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं के संबंध में बैठक हुई। इस बैठक में 50 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले समस्त निर्माण और विकास कार्यों की प्रगति का बिंदुवार मूल्यांकन जिलाधिकारी ने किया। शत प्रतिशत गुणवत्ता के साथ कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय को तत्काल बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी एवं सेतु निगम को यथाशीघ्र सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत ब्लैक स्पॉट चिन्हीकरण की कार्रवाई पूर्ण करते हुए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यकारी संस्थाओं को समयसीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से परियोजनाएं पूर्ण करने तथा सीएमआई एस पोर्टल पर कार्यों की प्रग...