कुशीनगर, जून 18 -- फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। उच्च न्यायालय में लंबित मामलों व जनता द्वारा मांगी गई विभिन्न आख्या के संबंध में समय से रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराए जाने को गंभीरता से लेते हुए तमकुहीराज तहसील प्रशासन ने चार राजस्व निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। तहसीलदार महेश कुमार ने अग्रिम आदेश तक चारों का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया है।

कार्रवाई के कारण तमकुहीराज तहसील से संबंधित उच्च न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों समेत जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों में संबंधित राजस्व निरीक्षकों से आख्या मांगी गई थी। इस संबंध में तहसीलदार कार्यालय द्वारा पूर्व में पत्र जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद संबंधित राजस्व निरीक्षकों द्वारा आख्या प्रस्तुत नहीं की गई। तहसीलदार ने इसे शासकीय कार्यों...