देवघर, जून 16 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जिला स्क्रीनिंग सह स्थापना समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों के सेवा संबंधी विभिन्न लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीसी ने मुख्य रूप से वित्तीय उन्नयन (एसीपी/ एमएसीपी), सेवा संपुष्टि , वरिष्ठता निर्धारण और कर्मियों की प्रोन्नति से जुड़े मामलों के प्रगति की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कर्मचारियों के हक और सेवा लाभ से जुड़े इन सभी मामलों को पूरी पारदर्शिता के साथ, नियमानुसार और निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित किया जाए। यह भी पढ़ें- डीसी ने डीसीपीयू यूनिट के रिक्त पदों पर जल्द बहाली कराने का दिया निर...