बागेश्वर, मार्च 6 -- विकास भवन सभागार में ग्राम विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी आरसी ने मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा सांसद व विधायक निधि से चल रहे कार्यों की समीक्षा की। कुछ योजनाओं की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सभी कार्य तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। मनरेगा में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण जल्द पूरा कराने को कहा। बैठक में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...