अंबेडकर नगर, फरवरी 12 -- अम्बेडकरनगर। सीएमओ कार्यालय से कर्मचारी अपने वाहनों की चार्जिंग करते थे। इससे विद्युत का दुरुपयोग किया जा रहा था। इस प्रकरण को हिन्दुस्तान समाचार पत्र में वाहन चार्जिग की फोटो सहित समाचार 24 जनवरी के अंक में प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने भविष्य में इसकी कोई पुनरावृत्ति न होने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी के वाहन की बैटरी अचानक डिस्चार्ज होने के कारण राजकीय कनेक्शन से आपात स्थित में बैटरी चार्ज की ली गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...