एटा, मार्च 10 -- सोमवार को कार्यालय समय से आधा घंटा विलंब से पहुंचने वाले दस अधिकारी, कर्मचारियों को सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को तीन दिन में विलंब से आने का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाने पर वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार को कार्यालय समय से आधा घंटा विलंब तक न पहुंचने वाले दस अधिकारी, कर्मचारियों को नोटिस दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि नोटिस में संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि विलंब से आने वालों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल है। सीएमओ ने कहा कि संबंधित कर्मचारियों की ओ...