फतेहपुर, अप्रैल 19 -- फतेहपुर। शादी समारोह के लिए कामर्शियल सिलेंडरों की मांग में भी इजाफा हो रहा है। नतीजतन जिला पूर्ति कार्यालय में आयोजकों की भीड़ जुट रही है। पूर्व में प्रार्थनापत्र देने वालों के आयोजन की तिथि नजदीक आने पर उनकी धड़कने भी बढ़ती जा रही हैं। आयोजकों द्वारा प्रार्थनापत्र के साथ ही शादी का कार्ड व कुल सिलेंडरों की संख्या भी दर्शाई जा रही है। शादी समारोह के आयोजकों द्वारा दिए जाने वाले प्रार्थनापत्र के बाद तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे आयोजकों के माथे पर चिंता भी दिखाई दे रही है। लोग जिला पूर्ति कार्यालय के बाद एजेंसियों के चक्कर भी काट रहे हैं जिससे आने वाले सिलेंडरों की हकीकत का पता चल सके। आयोजकों का कहना है कि पुत्री की शादी के लिए कामर्शियल सिलेंडरों के लिए सिक्योरिटी मनी भी जमा की जाएगी हालांकि इसमें आयोजन...