हाथरस, जून 8 -- सोमवार को सीडीओ ने विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी कार्यालय में गंदगी मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश सीडीओ ने जारी किये।विकास खण्ड-मुरसान का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी हाथरस, खण्ड विकास अधिकारी, मुरसान एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे। उपस्थिति पंजिका में विशा वर्मा तीन जून से आठ जून तक उपस्थिति के हस्ताक्षर नहीं थे। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि श्री वर्मा के पास विकास खण्ड-मुरसान के साथ 2 विकास खण्ड-हसायन का भी चार्ज है। इसी प्रकार श्री भीष्म नरायण सिंह सहायक विकास अधिकारी के सोमवार के उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर नहीं थे, कर्मचारी को बुलाकर पूछा गया तो अवगत कराया कि सुबह चला गया था। जिसके कारण ...