आजमगढ़, मई 26 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के पूनापोखर मोहल्ले में स्थित आंगनबाड़ी कार्यालय पर मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कार्यालय बदलने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया के कार्यालय के आस पास गंदगी का अंबार लगा है। दुर्गंध से वहां बैठना दुर्भर है। कार्यकत्रियों का आरोप है कि मिर्जापुर ब्लाक में 277 कार्यकर्ती और 223 सहायिका कार्यरत हैं। सात महीना पूर्व ब्लाक से कार्यालय हटाकर लगभग सात किमी दूर सरायमीर के पूनापोखर मोहल्ले में खोला गया है। इससे सेंटरवा बाजार,वजीरमलपुर सहित दुर्वाषा, मुंडियार की तरफ से आने वाली कार्यकत्रियों को बाल पुष्टाहार ले जाने में किराया अधिक देने के साथ आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जबकि जगदीशपुर, खंडवारी,खुदाददापुर की तरफ से आने वालो के लिए आसानी होती ...